आलमगीरपुर


alamgirpur
     आलमगीरपुर- सिन्धु घाटी सभ्यता का भारत में स्थित सबसे पूर्वी स्थल है। यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में यमुना नदी की सहायक हिण्डन नदी के किनारे स्थित है। इस पुरास्थल की खोज 1958 में यज्ञ दत्त शर्मा द्वारा की गयी थी। आलमगीरपुर गंगा-यमुना दोआब में खोजा गया पहला स्थल था जहाँ से हड़प्पा कालीन अवशेष प्रकाश में आये थे। यह स्थल सैंधव सभ्यता के अंतिम अवस्था को सूचित करता है। यहाँ से मिट्टी के बर्तन, मनके एवं पिण्ड प्राप्त हुए हैं। यहाँ से एक गर्त से रोटी बेलने की चौकी तथा कटोरे के टुकड़े भी मिले हैं। आलमगीरपुर से मातृदेवी की मूर्ती तथा मुद्राएँ प्राप्त नहीं हुई हैं। 


महत्वपूर्ण बिन्दु

  • आलमगीरपुर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में यमुना नदी की सहायक हिण्डन नदी के किनारे पर स्थित है। 
  • इस पुरास्थल की खोज 1958 में यज्ञ दत्त शर्मा द्वारा की गयी थी।
  • यह सिन्धु सभ्यता का भारत में खोजा गया सबसे पूर्वी स्थल है। 
  • गंगा-यमुना दोआब में पहला स्थल है जहाँ से हड़प्पा कालीन अवशेष प्राप्त हुए हैं। 
  • यहाँ से प्राप्त एक गर्त से रोटी बेलने की एक चौकी तथा कटोरे के टुकड़े भी मिले हैं। 
  • यह स्थल सैंधव सभ्यता की अंतिम अवस्था को सूचित करता है। 
  • यहाँ से मिट्टी के बर्तन, मनके एवं पिण्ड प्राप्त हुए हैं।
  • आलमगीरपुर से मातृदेवी की मूर्ती तथा मुद्राएँ प्राप्त नहीं हुई हैं।