माण्डा
माण्डा- भारत के जम्मू-कश्मीर राज्य में चेनाब नदी के दक्षिणी किनारे पर स्थित है। यह विकसित हड़प्पा संस्कृति का सबसे उत्तरी स्थल है। माण्डा में 1982 में जे.पी. जोशी तथा मधुबाला द्वारा उत्खनन कार्य कराया गया था। उत्खनन से यहाँ पर तीन सांस्कृतिक स्तर प्राक्क सैन्धव, विकसित सैन्धव तथा उत्तर कालीन सैन्धव प्रकाश में आये थे। यहाँ से विशेष प्रकार के मृदभाण्ड, गैर हड़प्पा से सम्बद्ध कुछ ठीकरे तथा पक्की मिट्टी की पिंडिकाएँ आदि प्राप्त हुए हैं।
महत्वपूर्ण बिन्दु
- माण्डा भारत के जम्मू-कश्मीर राज्य में चेनाब नदी के दक्षिणी किनारे पर स्थित है।
- यह विकसित हड़प्पा संस्कृति का भारत में स्थित सबसे उत्तरी स्थल है।
- 1982 में जे.पी. जोशी तथा मधुबाला द्वारा उत्खनन कार्य कराया गया था।
- उत्खनन से यहाँ पर तीन सांस्कृतिक स्तर प्राक्क सैन्धव, विकसित सैन्धव तथा उत्तर कालीन सैन्धव मिले हैं।
- विशेष प्रकार के मृदभाण्ड, गैर हड़प्पा से सम्बद्ध कुछ ठीकरे तथा पक्की मिट्टी की पिंडिकाएँ आदि भी यहाँ से प्राप्त हुए हैं।


0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box...