Recents in Beach

Rangpur (रंगपुर)

रंगपुर


रंगपुर- गुजरात के काठियावाड़ प्रायद्वीप में मादर नदी के किनारे स्थित है। रंगपुर में उत्खनन कार्य 1931-53 के दौरान माधोस्वरूप वत्स तथा ए. रंगनाथ राव द्वारा किया गया था। यहाँ से पूर्व हड़प्पा कालीन संस्कृति के अवशेष प्राप्त होते हैं। यहाँ से प्राप्त कच्ची ईटों के दुर्ग, नालियां, मृदभाण्ड, बाट तथा पत्थर के फलक आदि महत्वपूर्ण हैं। यहाँ से धान की भूसी के ढेर भी प्राप्त होते  हैं।
यहाँ से भूमि की सतह के नीचे नालियों और कमरों के चिन्ह भी मिले हैं। खुदाई से रंगपुर में अति प्राचीन अनुपाषाण युगीन सभ्यता के खण्डहर मिले हैं, इस सभ्यता का मूल स्थान बेबीलोनिया बताया जाता है। 


महत्वपूर्ण बिन्दु 


  • रंगपुर गुजरात के काठियावाड़ प्रायद्वीप में मादर नदी के किनारे स्थित है।
  • रंगपुर में उत्खनन कार्य 1931-53 के दौरान माधोस्वरूप वत्स तथा ए. रंगनाथ राव द्वारा किया गया था।
  • यहाँ से पूर्व हड़प्पा कालीन संस्कृति के अवशेष प्राप्त होते हैं।
  • यहाँ से धान की भूसी के ढेर भी प्राप्त होते  हैं।
  • यहाँ से कच्ची ईटों के प्रमाण भी प्राप्त हुए हैं। 

Post a Comment

0 Comments