Recents in Beach

Allahdino (अल्लाहदीनों )

 

अल्लाहदीनों 


अल्लाहदीनों- सिन्धु और अरब सागर के संगम से लगभग 16 किमी. उत्तर-पूर्व एवं कराची से लगभग 40 किलोमीटर पूर्व में स्थित है। यहाँ पर सर्वप्रथम 1982 में फेयर सर्विस ने उत्खनन कार्य कराया था। अल्लाह्दीनो से प्राप्त भवन वर्गाकार अथवा आयताकार हैं जो बहु-प्रकोष्ठीय भवनों में विभाजित थे। इन भवनों के भीतर तथा बहार दोनों ओर समानता है। यहां से व्यवस्थित नगर-योजना के साथ-साथ बड़ी संख्या में कलात्मक अवशेष प्राप्त हुए हैं भवन वर्गाकार अथवा आयताकार है तथा कई खण्डों में विभाजित हैं। 

    भवनों की दीवारों की नींव तथा नालियां पत्थर की बनी हैं। कलात्मक अवशेषों में तांबे की वस्तुएँ, सोने-चांदी के आभूषण, मणिक्य के मनके तथा सैन्धव प्रकार की मुहरें उल्लेखनीय हैं। मिट्टी की बनी एक खिलौना गाड़ी भी यहाँ से मिलती है। अल्लाहदीनों संभवतः एक बन्दरगाह नगर था। अल्लाह्दीनो को ज्ञात हड़प्पा सभ्यता का सबसे छोटा गांव माना जाता है। 


महत्वपूर्ण बिन्दु

  • अल्लाहदीनों कराची से लगभग 40 किलोमीटर पूर्व में स्थित है।
  • 1982 में फेयर सर्विस ने सर्वप्रथम उत्खनन कार्य कराया था।
  • अल्लाह्दीनो से प्राप्त भवन वर्गाकार अथवा आयताकार हैं। 
  • अल्लाह्दीनो से प्राप्त भवन बहु-प्रकोष्ठीय भवनों में विभाजित थे।
  • यहां से व्यवस्थित नगर-योजना के साथ-साथ बड़ी संख्या में कलात्मक अवशेष प्राप्त हुए हैं। 
  • कलात्मक अवशेषों में तांबे की वस्तुएँ तथा सोने-चांदी के आभूषण प्राप्त हुए हैं। 
  • भवनों की दीवारों की नींव तथा नालियां पत्थर की बनी हैं।
  • मिट्टी की बनी एक खिलौना गाड़ी भी यहाँ से मिलती है।
  • मणिक्य के मनके तथा सैन्धव प्रकार की मुहरें भी यहाँ से मिलती है।
  • अल्लाह्दीनो को ज्ञात हड़प्पा सभ्यता का सबसे छोटा गांव माना जाता है। 
  • अल्लाहदीनों संभवतः एक बन्दरगाह नगर था।

Post a Comment

0 Comments