देसलपुर
देसलपुर- गुजरात राज्य के भुज जिले में स्थित है। यह भुज से 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह सिन्धु सभ्यता का एक महत्वपूर्ण स्थल है। कच्छ क्षेत्र में मोहनजोदड़ो और लोथल के बीच स्थित यह सैंधव सभ्यता का सबसे पश्चिमी स्थल है। देसलपुर की खुदाई पी. पी. पांड्या तथा एम. के. ढ़ाके द्वारा की गयी थी। बाद में 1964 में के. वी. सौंदरराजन द्वारा भी यहाँ पर उत्खनन कार्य किया गया था। यहाँ से एक सुरक्षा प्राचीर मिली है जिसमे स्थान-स्थान पर बुर्ज बने हुए हैं। इस नगर के बीच में विशाल दीवारों वाला एक भवन था जिसमे छज्जे वाले कमरे थे जो किसी महत्वपूर्ण भवन को चिन्हित करता है।
महत्वपूर्ण बिन्दु
- देसलपुर गुजरात राज्य के भुज जिले में स्थित है।
- कच्छ क्षेत्र में मोहनजोदड़ो और लोथल के बीच स्थित यह सैंधव सभ्यता का सबसे पश्चिमी स्थल है।
- देसलपुर की खुदाई पी. पी. पांड्या तथा एम. के. ढ़ाके द्वारा की गयी थी।
- 1964 में के. वी. सौंदरराजन द्वारा भी यहाँ पर उत्खनन कार्य किया गया था।
- एक सुरक्षा प्राचीर मिली है जिसमे स्थान-स्थान पर बुर्ज बने हुए हैं।
- नगर के बीच में विशाल दीवारों वाला एक भवन था जिसमे छज्जे वाले कमरे थे।


0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box...